उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

मथुरा: हर परिस्थिति से निपटने के लिए लड़कियों को दी गई आत्मरक्षा ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित रेजीडेंसी गार्डन में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज सेवी संस्था द्वारा चार दिवसीय मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण स्कूली छात्राओं को दिया गया.

By

Published : Dec 12, 2019, 6:42 PM IST

etv bharat
लड़कियों को दी गई आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

मथुरा: शहर के रेजीडेंसी गार्डन में चार दिवसीय मार्शल आर्ट शिविर लगाया गया. इसमें महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए. महिलाओं और छात्राओं ने बचाव और हमले दोनों के गुण सीखे. ये शिविर बृज यातायात एवं पर्यावरण जागरुकता समिति के तत्ववाधान में लगाया गया.

लड़कियों को दी गई आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

महिलाओं ने सीखी मार्शल आर्ट

  • बृज यातायात एवं पर्यावरण जागरुकता समिति ने महिलाओं और छात्रों के लिए चार दिवसीय मार्शल आर्ट शिविर लगाया.
  • शिविर में 15 महिलाएं और स्कूली छात्राओं ने नए-नए तरीके से आत्मनिर्भर होने के गुण सीखे.
  • स्कूली छात्रा ओजस्वी शर्मा ने बताया कि हम लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कैंप लगाया गया है.
  • कैंप के माध्यम से मार्शल आर्ट की सहायता से अपनी रक्षा करना सीखा.
  • छात्राओं ने खुद के बचाव के उदाहरण भी पेश किए.

ये भी पढ़ें: मथुराः दिल्ली के रामलीला मैदान होने वाली रैली के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कर रही तैयारी

ABOUT THE AUTHOR

...view details