उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

मथुरा: भजन गायिका अनुराधा बोलीं, इस मिशन से शुद्ध होगा यमुना का जल

मथुरा में भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मैं पिछले 5 वर्षों से यमुना मिशन संस्था के साथ जुड़ी हूं और यमुना को साफ करने के लिए जो मुहिम चल रही हैं इससे जल्द ही यमुना शुद्ध हो जाएंगी.

By

Published : Apr 29, 2019, 11:42 AM IST

Updated : Apr 29, 2019, 11:53 AM IST

दूषित हो रहा है यमुना का जल .

मथुरा : भजन गायिका अनुराधा पौडवाल रविवार शाम को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने मथुरा पहुंची. इस दौरान सामाजिक संस्था यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने अनुराधा का स्वागत किया. यमुना शुद्धिकरण को लेकर हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए अनुराधा ने लोगों से यमुना में गिरने वाले नालों को रोकने के लिए आग्रह भी किया.

दूषित हो रहा है यमुना का जल .

दूषित हो रहा है यमुना का जल

उन्होंने कहा कि यमुना नदी में किसी प्रकार से गंदे नाले का पानी नहीं जाना चाहिए, इससे यमुना जी का जल दूषित होता है. वहीं यमुना किनारे लोगों द्वारा लगाए गए वृक्षों की सराहना करते हुए कहा कि लोग निस्वार्थ भावना से सेवा कर रहे हैं.

अनुराधा ने कहा कि मै पिछले 5 वर्षों से यमुना मिशन संस्था के साथ जुड़ी हूं और यमुना को साफ करने के लिए ये संस्था जो मुहिम चला रही हैं इससे जल्द ही यमुना शुद्ध हो जाएंगी.

Last Updated : Apr 29, 2019, 11:53 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details