उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

मथुरा: दंपति ने लगाई यमुना से छलांग, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दंपति ने जमुनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुल से यमुना नदी में छलांग दिये. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खोजना शुरू किया लेकिन असफल रही. वहीं परिजनों का कहना है कि दोनों का किसी से भी कोई विवाद नहीं था.

By

Published : Sep 8, 2019, 11:54 PM IST

दंपत्ति ने यमुना नदी में लगाई छलांग.

मथुरा:जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर की बैंक कॉलोनी के रहने वाले जितेन्द्र सारिया और पत्नी पिंकी सारिया ने यमुना पुल से छलांग लगा दी. इलाके की पुलिस के साथ अन्य थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और दंपति को खोजने का प्रयास करने लगी लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

दंपति ने यमुना नदी में लगाई छलांग.

इसे भी पढ़ें :- मथुरा: सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत

दंपति ने लगाई यमुना में छलांग

घटना रविवार रात की है. स्कूटी पर सवार होकर जा रहे 28 वर्षीय जितेन्द्र सारिया अपनी पत्नी संग संदिग्ध परिस्थितियों में यमुनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना पुल के ऊपर से यमुना नदी में कूद गए. सूचना मिलने पर इलाके की पुलिस सहित अन्य थाने की पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी दंपति यमुना में मिल नहीं सके.

बता दें कि स्कूटी पर सवार होकर दोनों हाथरस अपने रिश्तेदारों के पास जा रहे थे. वहीं परिजनों के अनुसार घर में पति-पत्नी या अन्य से किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था.

ABOUT THE AUTHOR

...view details