उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

योगी की बची साख, सपा को संजीवनी, बसपा का नहीं खुला खाता- ये हैं आपके नए विधायक

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. इस विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है. समाजवादी पार्टी ने तीन सीटों पर परचम लहराया. वहीं बसपा का इस उपचुनाव में खाता भी नहीं खुल पाया.

By

Published : Oct 24, 2019, 10:57 PM IST

Updated : Oct 25, 2019, 10:36 AM IST

उत्तर प्रदेश उपचुनाव.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने 8 और सपा ने 3 सीटों पर परचम लहराया है. भाजपा ने लखनऊ कैंट, कानपुर के गोविंदनगर, सहारनपुर के गंगोह, अलीगढ़ के इगलास, चित्रकूट के मानिकपुर, मऊ के घोसी और बहराइच के बलहा सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल ने प्रतापगढ़ सीट पर जीत दर्ज की है. सपा ने रामपुर, अम्बेडकर नगर के जलालपुर और बाराबंकी के जैदपुर सीटों पर जीत दर्ज की है. बसपा इस उपचुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई.

यूपी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का विवरण
विधानसभा सीट विजयी प्रत्याशी पार्टी
कैंट, लखनऊ सुरेश तिवारी भाजपा 35 हजार मतों से विजयी
गोविंदनगर, कानपुर सुरेंद्र मैथानी भाजपा 20,720 मतों से विजयी
रामपुर तंजीन फातिमा सपा 7725 मतों से विजयी
इगलास, अलीगढ़ राजकुमार भाजपा 25759 मतों से विजयी
बलहा, बहराइच सरोज सोनकर भाजपा 46,481 मतों से विजयी
गंगोह, सहारनपुर किरत सिंह भाजपा 5362 मतों से विजयी
घोसी, मऊ विजय राजभर भाजपा 1758 मतों से विजयी
प्रतापगढ़ राज कुमार पाल अपना दल 29699 मतों से विजयी
मानिकपुर, चित्रकूट आनंद शुक्ला भाजपा 12,821 मतों से विजयी
जैदपुर, बाराबंकी गौरव रावत सपा 4909 मतों से विजयी
जलालपुर, अंबेडकरनगर सुभाष राय सपा 776 मतों से विजयी

11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे

लखनऊ कैंट: लखनऊ कैंट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी ने मेजर आशीष चतुर्वेदी को 35428 वोटों से हराया.

सुरेश तिवारी, कैंट लखनऊ, भाजपा

गोविंदनगर:गोविंदनगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी 20,720 मतों से विजयी हुए.

सुरेंद्र मैथानी, गोविंदनगर, भाजपा.

रामपुर: इस सीट पर सपा प्रत्याशी तंजीम फातिमा ने 7725 मतों से जीत दर्ज की. दूसरे स्थान पर भाजपा के भारत भूषण रहे.

तंजीन फातिमा, रामपुर, सपा.

इगलास: इगलास विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार 25759 मतों से विजयी हुए. उन्होंने बसपा के अभय कुमार बंटी को 25759 वोटों से हराया.

राजकुमार, इगलास, भाजपा.

बलहा: बलहा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने 46,481 वोटों से जीत दर्ज की. दूसरे स्थान पर सपा की किरण भारती रहीं.

सरोज सोनकर, विजयी प्रत्याशी, भाजपा.

गंगोह: इस विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह ने 5362 मतों से जीत दर्ज की. दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद रहे.

किरत सिंह, गंगोह, भाजपा.

घोषी: घोषी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर ने सपा समर्थित प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 1758 मतों से हराया.

विजय राजभर, घोषी, भाजपा.

प्रतापगढ़: अपना दल भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी राज कुमार पाल प्रतापगढ़ से विजयी हुए. निकटतम प्रतिद्वंदी को 29,699 मतों से पराजित किया.

राज कुमार पाल, प्रतापगढ़, अपना दल.

मनिकपुर: भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला ने 12,821 मतों से जीत दर्ज की.

आनंद शुक्ला, मनिकपुर, भाजपा.

जैदपुर: इस विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के गौरव कुमार ने 4909 वोटों से जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर भाजपा के अंबरीश रहे.

गौरव कुमार रावत, जैदपुर, सपा.

जलालपुर: विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुभाष राय ने बसपा प्रत्याशी डॉ. छाया वर्मा को 776 मतों से हराया.

सुभाष राय, जलालपुर, सपा.
Last Updated : Oct 25, 2019, 10:36 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details