उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस : अब महिलाएं  करेंगी प्रधानमंत्री से मन की बात

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के आवास पर महिला जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने बताया कि महिलाएं अपने मन की बात लिख कर प्रधानमंत्री को भेज रही हैं कि वो सरकार से और क्या चाहती हैं?

By

Published : Mar 8, 2019, 9:58 PM IST

कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान की बात कही गई

लखनऊ : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा के महिला मोर्चा की तरफ से कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह मौजूद रहीं. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महिलाएं अपने मन की बात लिख कर प्रधानमंत्री को भेज रही हैं कि वो सरकार से और क्या चाहती हैं?

कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान की बात कही गई

शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के आवास पर महिला जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में प्रदेश की कई महिलाओं को पुरस्कृत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया, जिसमें शिक्षा, वकालत और समाज सेवा इत्यादि क्षेत्रों से महिलाएं शामिल रहीं.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि समाज में महिलाओं के स्थान में काफी परिवर्तन हुआ है. आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में काम कर रही हैं और मजबूत हुई हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्थिति को और मजबूत करने के लिए सुझाव पेटिका रखी गई है. महिलाएं चिट्ठियों के माध्यम से अपने मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज रही हैं कि उन्हें महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से और क्या उम्मीदें हैं?

ABOUT THE AUTHOR

...view details