लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में वेटलैंड दिवस और बर्ड फेस्टिवल दिवस पर आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार घोषित कर दिये गये हैं. प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश से लोंगों ने शिरकत की थी और बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था.
बर्ड फेस्टिवल डे पर कई प्रतियोगिता का आयोजन, यहां जानें विजेताओं के नाम - lucknow latest news
राजधानी लखनऊ स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया. विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया है.
![बर्ड फेस्टिवल डे पर कई प्रतियोगिता का आयोजन, यहां जानें विजेताओं के नाम नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-10654465-825-10654465-1613496371973.jpg)
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में बर्ड फोटोग्राफी, बर्ड क्विज़, निबंध, स्लोगन, बर्ड स्केच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इन सभी प्रतियोगिताओं में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही. इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा लोग शामिल हुए.
विजेताओं के नाम-
प्रतियोगिता का नाम | प्रथम पुरस्कार | द्वितीय पुरस्कार | तृतीय पुरस्कार |
बर्ड फोटोग्राफी प्रतियोगिता | अभिषेक प्रजापति | सुधांशु सिंह | नैमिश मिश्र |
बर्ड क्विज प्रतियोगिता | आर्यन यादव | दिव्या अवस्थी | अनुराग गुप्ता |
निबंध प्रतियोगिता | अलंकृता सिंह | नैंसी रावत | सृष्टि यादव |
बर्ड स्लोगन प्रतियोगिता | आरोही वर्मा | रिया मिश्रा | वंशराज भारती |
बर्ड स्केच प्रतियोगिता | वेदांत पाठक | सोफिया खान | रेखा शर्मा |