उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

उत्तर प्रदेश में अभी ठंड से राहत नहीं, जारी है कोहरे का सितम

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पारा गिरने के कारण ठंड बढ़ेगी. प्रदेश की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

By

Published : Jan 22, 2020, 7:43 AM IST

etv bharat
आज का मौसम.

लखनऊ:मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में ठंड बरकरार रहेगी. राजधानी और आसपास के जिलों में पारा गिरेगा, जिसके कारण ठंड बढ़ेगी. प्रदेश में कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा तो वहीं कई जिलों में धूप निकलने का अनुमान लगाया जा रहा है. सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाके में पारा गिरने से ठंड का असर देखने को मिलेगा. सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं बाकी जिलों की बात करें तो सोमवार को मेरठ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 8 डिग्री, आगरा का 7 डिग्री और प्रयागराज का 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दूसरी ओर बात करे जिलों के अधिकतम तापमान की तो मेरठ का 17 डिग्री, कानपुर का 19 डिग्री, आगरा का 18 डिग्री और प्रयागराज का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

शहर न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
आगरा 7.0 18.0
अलीगढ़ 7.0 18.0
प्रयागराज 7.0 21.0
बांदा 7.0 22.0
गोरखपुर 9.0 20.0
झांसी 8.0 21.0
कानपुर 8.0 19.0
लखनऊ 6.0 18.0
मेरठ 7.0 17.0
वाराणसी 7.0 22.0

ABOUT THE AUTHOR

...view details