लखनऊ: राजधानी में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच शुक्रवार को धूप निकलने से राजधानी वासियों को मामूली राहत मिली. शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई. शाम को गलन भरी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया. शनिवार को राजधानी के आस पास के जिलों में सुबह से ही धूप निकलने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शाम को चलने वाली ठंडी हवाएं सर्दी बढ़ाएगी.
यूपी में कड़ाके की ठंड से लोगों की बढ़ी मुश्किलें - यूपी में मौसम की स्थिति
शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है. वहीं अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. शनिवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
![यूपी में कड़ाके की ठंड से लोगों की बढ़ी मुश्किलें यूपी में मौसम का हाल](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-10010830-399-10010830-1608958158561.jpg)
यूपी में मौसम का हाल
मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में कुछ बदलाव हुए हैं, जिससे तापमान में वृद्धि हुई है. आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा. दोपहर में धूप तेज रहेगी, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर कुछ कम हुआ है. सुबह व शाम के मौसम में गलन व सर्दी बरकरार रहेगी, लेकिन दिन के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी.
जानिए गुरुवार को अपने शहर का अनुमानित तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
लखनऊ | 07.0 | 24.0 |
मुजफ्फरनगर | 05.0 | 21.0 |
वाराणसी | 07.0 | 23.0 |
बांदा | 07.0 | 25.0 |
गोरखपुर | 06.0 | 22.0 |
आगरा | 08.0 | 23.0 |
कानपुर | 06.0 | 23.0 |
अलीगढ़ | 06.0 | 22.0 |
मेरठ | 06.0 | 21.0 |
झांसी | 07.0 | 24.0 |
प्रयागराज | 08.0 | 25.0 |
Last Updated : Dec 27, 2020, 11:52 AM IST