लखनऊ: मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. दिन में धूप के साथ रात में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम साफ रहेगा. वहीं राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां भी मौसम साफ रहेगा. लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
जानिए, आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल - यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में शनिवार को ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.
![जानिए, आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल कॉन्सेप्ट इमेज.](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-9374101-thumbnail-3x2-tum.jpg)
कॉन्सेप्ट इमेज.
चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में लोगों को सर्दी खांसी जनित बीमारी हो रही है. ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है.
जानिए अपने शहर का तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
लखनऊ | 15.0 | 32.0 |
कानपुर | 16.0 | 32.0 |
वाराणसी | 17.0 | 32.0 |
बांदा | 16.0 | 33.0 |
गोरखपुर | 19.0 | 33.0 |
आगरा | 15.0 | 32.0 |
अलीगढ़ | 14.0 | 31.0 |
प्रयागराज | 17.0 | 32.0 |
मेरठ | 15.0 | 30.0 |
झांसी | 16.0 | 33.0 |