लखनऊ: मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने अब करवट बदल ली है. उत्तर प्रदेश के तापमान में भी थोड़ा गिरावट आने लगी है, जिससे मौसम में नमी बनी रहेगी. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, देश में बारिश का मौसम जून के माह से शुरू होकर सितंबर तक खत्म हो जाता है. यानी अब मानसून वापस जा रहा है. हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है.
जानिए, आज उत्तर प्रदेश में क्या है मौसम का मिजाज - मौसम समाचार उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज यानी शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा. राजधानी लखनऊ में भी आज मौसम साफ रहेगा. यहां का अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कॉन्सेप्ट इमेज.
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज बादल छाए रहेंगे, जिसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है. राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां मौसम साफ रहेगा. आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
जानिए क्या है आपके शहर का तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
लखनऊ | 22.0 | 34.0 |
कानपुर | 23.0 | 34.0 |
वाराणसी | 25.0 | 34.0 |
बांदा | 22.0 | 36.0 |
गोरखपुर | 26.0 | 34.0 |
आगरा | 23.0 | 38.0 |
अलीगढ़ | 24.0 | 36.0 |
प्रयागराज | 25.0 | 34.0 |
मेरठ | 24.0 | 36.0 |
झांसी | 24.0 | 36.0 |