लखनऊ:उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल भी छाए रहेंगे. वहीं राजधानी लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी. प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं. लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
कहीं होगी हल्की बारिश तो कहीं साफ रहेगा मौसम - उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मंगलवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं. वहीं प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.
![कहीं होगी हल्की बारिश तो कहीं साफ रहेगा मौसम मौसम अलर्ट](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-8015690-534-8015690-1594688101568.jpg)
मौसम अलर्ट
जानें प्रदेश के विभिन्न शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम:
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान | मौसम की स्थिति |
अलीगढ़ | 29 | 38 | मौसम साफ रहेगा |
आगरा | 29 | 49 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
कानपुर | 28 | 35 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
वाराणसी | 28 | 36 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
प्रयागराज | 27 | 35 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
बरेली | 27 | 35 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
झांसी | 28 | 37 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
मेरठ | 28 | 35 | मौसम साफ रहेगा |
लखनऊ | 26 | 36 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
गोरखपुर | 26 | 34 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
Last Updated : Jul 14, 2020, 6:42 AM IST