लखनऊ: पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश के बाद आज प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी की संभावना है. वहीं कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, जिसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है. राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां मौसम साफ रहेगा. आज यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
जानिए, आज क्या है उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज - मौसम जानकारी यूपी
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज यानी रविवार को मौसम सामान्य रहेगा. वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी की भी संभावना है. राजधानी लखनऊ में आज बादल छाए रहेंगे. यहां आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मौसम जानकारी
जानिए क्या है आपके शहर का तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
लखनऊ | 24.0 | 35.0 |
कानपुर | 26.0 | 35.0 |
वाराणसी | 23.0 | 34.0 |
बांदा | 25.0 | 35.0 |
गोरखपुर | 25.0 | 33.0 |
आगरा | 28.0 | 38.0 |
अलीगढ़ | 26.0 | 37.0 |
प्रयागराज | 25.0 | 35.0 |
मेरठ | 24.0 | 36.0 |
झांसी | 26.0 | 37.0 |