उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

By

Published : Dec 27, 2019, 7:55 AM IST

ETV Bharat / state

उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड, स्कूलों में बढ़ाई गई अवकाश की अवधि

उत्तर भारत में बढ़ी शीतलहर के कारण भीषण ठंड का दौर जारी है. प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए कई शहरों के जिलाधिकारी ने सभी सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी के निर्देश दिए हैं. शुक्रवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

etv bharat
उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड.

लखनऊ:उत्तर भारत में शीतलहर के कारण भीषण ठंड का दौर जारी है. प्रदेश में भी शीतलहर के कारण लोग घरों में बंद रहने पर मजबूर हैं. मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमाम 5 डिग्री दर्ज किया. वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना जताई है. प्रदेश में अधिकतम तापमान झांसी का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बढ़ी ठंड के कारण प्रदेश में कई लोगों की जान भी जा चुकी है.

आज का तापमान ( अंश सेल्सियस में )
शहर न्यूनतम अधिकतम
लखनऊ 06.0 14.0
आगरा 05.0 15.0
अलीगढ़ 05.0 14.0
वाराणसी 08.0 15.0
गोरखपुर 06.0 14.0
बरेली 07.0 14.0
झांसी 06.0 17.0
कानपुर 06.0 14.0
मेरठ 05.0 13.0

पारा पहुंच सकता है 4 डिग्री तक
मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में तापमान गिरने और सर्दी बढ़ने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 दिसंबर को कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है. साथ ही घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है.

स्कूलों में अवकाश की अवधि बढ़ी
उत्तर प्रदेश के कई शहर कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में हैं. यूपी के सहारनपुर में ठंड काफी बढ़ गई है. तापमान गिरने और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश की अवधि बढ़ा दी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details