उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

पहाड़ों पर बर्फबारी, UP के तापमान में गिरावट जारी

उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. बुधवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. वहीं झांसी में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

By

Published : Dec 25, 2019, 7:56 AM IST

etv bharat
तापमान में गिरावट जारी.

लखनऊ: भारत के पहाड़ी हिस्सों उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर का प्रकोप बढ़ा है. प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जनपदों में धुंध के साथ कोहरा छाया रहेगा. हाड़ कंपाने वाली ठंड को देखते हुए कई जिलों में जिला प्रशासन के निर्देश पर शैक्षिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. बुधवार को रिएक्टर स्केल पर प्रदेश का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज का तापमान ( अंश सेल्सियस में )
शहर न्यूनतम अधिकतम
लखनऊ 09.0 16.0
आगरा 06.0 18.0
अलीगढ़ 06.0 16.0
वाराणसी 08.0 18.0
बरेली 06.0 16.0
गोरखपुर 07.0 18.0
झांसी 10.0 21.0
कानपुर 06.0 16.0
मेरठ 06.0 15.0

वहीं राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details