उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

कड़ाके की ठंड व गिरते पारे से उत्तर प्रदेश बेहाल, कानपुर और अयोध्या जिले रहे सबसे ठंडे

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वायुमंडल में आए बदलाव से उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ लगातार तापमान में गिरावट जारी है. बीते 24 घंटों के दौरान कानपुर और अयोध्या में सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया. वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने 9 जनवरी तक घना कोहरा और कोल्ड डे रहने की चेतावनी जारी की है.

By

Published : Jan 7, 2023, 11:21 AM IST

Updated : Jan 7, 2023, 11:42 AM IST

म

देखें मौसम का हाल.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी जारी है. इसके साथ ही घना कोहरा व ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. जिससे उत्तर प्रदेश पूरी तरह से ठंड में जकड़ा हुआ है. इसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने 9 जनवरी तक उत्तर प्रदेश में घना कोहरा तथा कोल्ड डे रहने की चेतावनी जारी की है. मौसम विज्ञान विभाग (meteorological department) के अनुसार वायुमंडल में व्याप्त पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 जनवरी के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है. बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश का कानपुर व अयोध्या सबसे ठंडा (Kanpur and Ayodhya are the coldest) रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इटावा जिले का अधिक अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किए गए हैं. साथ ही अधिकतम तापमान लगभग सभी जिलों में 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे हैं. अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम होने वाले जिले में कोल्ड डे घोषित किया जाता है. वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के लगभग 60 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. मौसम विज्ञान विभाग (meteorological department) ने यह स्थिति जारी रहने की चेतावनी जारी की है.


प्रमुख शहरों का तापमान (temperature of major cities) : राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहा. दिन में हल्की धूप खिलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली, लेकिन चल रही ठंडी हवाओं ने धूप का असर कम किया. शुक्रवार शाम होते ही कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है. शनिवार को राजधानी लखनऊ में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. कोल्ड डे की स्थिति बनी रही. दिन में अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया. गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मेरठ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आगरा ताज में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (Meteorologist Mohammad Danish) ने बताया कि उत्तर प्रदेश मे कोल्ड डे की स्थिति लगातार 9 जनवरी तक जारी रहेगी. साथ ही घना व कहीं ज्यादा घना कोहरा जारी रहेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है.

Last Updated : Jan 7, 2023, 11:42 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details