उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

जानिए आज क्या रहेगा खास, दिनभर इन खबरों पर रहेगी नजर - उत्तर प्रदेश न्यूज टुडे खबर

देश-दुनिया, खेल, मनोरंजन और राजनीति में क्या होने वाला है खास, ETV भारत पर एक क्लिक पर मिलेगी आपको पूरी जानकारी.

news today
news today

By

Published : Feb 27, 2021, 6:46 AM IST

  • भारत खिलौना मेला 2021 का उद्घाटन
    पीएम मोदी

    भारत खिलौना मेला 2021 का उद्घाटन, वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, सुबह 11 बजे होगा होगा कार्यक्रम
  • आज देश भर में मनाई जाएगी रविदास जयंती
    रविदास जयंती

    आज देश भर में मनाई जाएगी रविदास जयंती, आज के ही रोज साल 1398 में हुआ था जन्म, दुनिया भर में है लाखों अनुयायी
  • सीएम योगी संत रविदास जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर अर्पित करेंगे पुष्पांजलि
    सीएम योगी

    राजधानी लखनऊ के संत रविदास मंदिर कृष्णा नगर में मुख्यमंत्री योगी आज 10 बजे संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.
  • आज प्रियंका गांधी वाराणसी दौरे पर
    प्रियंका गांधी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संत रविदास के मंदिर में मत्था टेकने आ रही हैं. वह संत रविदास जयंती के मौके पर 27 फरवरी को बनारस आएंगी. प्रियंका के काशी आने की सूचना पर कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.
  • माघ पूर्णिमा आज
    माघ पूर्णिमा

    माघ पूर्णिमा इस वर्ष 27 फरवरी यानी शानिवार को है. पुराणों में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और ध्यान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. जानें माघ पूर्णिमा के महत्व के बारे में.
  • रामदास आठवले आज वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेस को करेंगे संबोधित
    रामदास आठवले

    रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले आज 12:15 बजे वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेस को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे वह विश्वश्वरैया प्रेक्षागृह में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता के साथ बैठक करेंगे.
  • नगर निगम कार्यकारिणी का पुनरीक्षित बजट के लिए बैठक
    लखनऊ नगर निगम

    नगर निगम कार्यकारिणी का पुनरीक्षित बजट आज दोपहर 2:30 से नगर निगम के त्रिलोकनाथ हाल में आयोजित किया गया है. इस अवसर पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारी व सभी वार्डों के पार्षद उपस्थित रहेंगे. इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी.
  • स्वतंत्र देव सिंह आज पहुंचेंगे मऊ
    स्वतंत्र देव सिंह

    मऊ में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचेंगे. वह यहां मधुबन में दोनों शहीद स्थलों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद वे रामपुर बेलौली में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
  • आज लखनऊ पहुंचेगी दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम
    इकाना स्टेडियम

    भारत के साथ पांच वनडे और तीन ट्वेंटी-20 मैच खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम आज लखनऊ पहुंचेगी. यहां वह पिकैडली होटल में ठहरेंगी. इस सीरीज के मैच अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टडियम में होंगे.
  • सेना की मध्य कमान का अलंकरण समारोह
    भारतीय सेना

    सेना की मध्य कमान का अलंकरण समारोह जबलुपर में होगा आयोजित, पीवीसी परेड ग्राउंड में आयोजित होगा कार्यक्रम, शहीदों को सम्मानित करने के लिए होता है आयोजन

ABOUT THE AUTHOR

...view details