उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य, जानिए आने वाले 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

By

Published : Mar 4, 2022, 7:35 AM IST

उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सूखा रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. मुजफ्फरनगर मंडल में मौसम सबसे अधिक ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. झांसी मंडल में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

UP Weather Update
UP Weather Update

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सूखा रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, झांसी मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया. बाकी मंडलों में तापमान सामान्य है.

मुजफ्फरनगर मंडल में मौसम सबसे अधिक ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. झांसी मंडल में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. कानपुर मंडल में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा. अन्य सभी मंडलों में अधिकतम तापमान सामान्य है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अभी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जाएगी.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ:राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहा. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर:कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुर:गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसी:वाराणसी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है. वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराज:प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठ:मेरठ में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगरा:आगरा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details