उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

UP Weather Update: मंगलवार को आसमान रहेगा साफ, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा. सुबह व शाम के समय हल्की धुंध छाई रहेगी. अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं 22 फरवरी तक जारी रहेंगी.

By

Published : Feb 22, 2022, 7:42 AM IST

UP Weather Update
UP Weather Update

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में इन दिनों तापमान सामान्य है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है. रविवार से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चल रही है. इन हवाओं के चलने से दिन के तापमान में 1 से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पश्चिमी हवाएं 22 फरवरी तक जारी रहेंगी. वहीं आने वाली 26 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी.

राजधानी लखनऊ में सोमवार को दिनभर हवाएं तेज चलती रही. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा. सुबह व शाम के समय हल्की धुंध छाई रहेगी. अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

प्रमुख शहरों के तापमान-

कानपुर नगर- महानगर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है.

गोरखपुर- शहर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है. वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसी-शहर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है.

प्रयागराज- शहर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठ- शहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है.

आगरा- शहर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है.

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य है. आने वाले 7 दिनों तक मौसम सूखा रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है. दिन व रात के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो कि 22 फरवरी तक जारी रहेगी.

इसे भी पढे़ं-Weather Update: यूपी में वसंत ऋतु से खुशनुमा हुआ मौसम, जानें अपने शहर का हाल

ABOUT THE AUTHOR

...view details