उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

By

Published : Jan 15, 2022, 1:34 PM IST

ETV Bharat / state

UP Weather Update: मौसम विभाग ने जारी की शीतलहर चलने की चेतावनी

भीषण ठंड (Uttar Pradesh Severe Cold) की चपेट में उत्तर प्रदेश. पश्चिमी यूपी का सबसे ठंडा जिला रहा मेरठ. शनिवार को राजधानी लखनऊ में सुबह से ही 3.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं ठंडी हवाएं.

भीषण ठंड की चपेट में उत्तर प्रदेश
भीषण ठंड की चपेट में उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भीषण ठंड (Uttar Pradesh Severe Cold) की चपेट में है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो हालत और भी ज्यादा खराब है. पश्चिमी यूपी का मेरठ जिला शुक्रवार को सबसे ठंडा जिला रहा. यहां पर न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं ज्यादातर जिलों में पारा सामान्य के काफी नीचे चल रहा है. शीतलहर चलने से ठंडक बढ़ गई है.

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पिछले दो दिनों में पारा नीचे गिर गया है. ठंडी हवाओं के चलने से पूर्व प्रदेश में भी ठंडक बढ़ गई है. राजधानी लखनऊ में बुधवार को जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम सूखा रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है. शनिवार को राजधानी लखनऊ में सुबह से ही 3.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही है.

यह भी पढ़ें- सपा की रैली में उमड़ी भीड़ पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, थाना प्रभारी निलंबित, दो अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण



प्रमुख शहरों का तापमान
लखनऊ
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य है. वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुर
गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसी
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराज
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठ
मेरठ में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगरा
आगरा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सुबह व शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा. प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों के आइसोलेटेड स्थानों पर शीतलहर चल सकती है. आने वाले 3-4 दिनों तक मौसम सूखा रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जाएगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ABOUT THE AUTHOR

...view details