नई दिल्ली :उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से ओल्ड महाराष्ट्र सदन में शिष्टाचार भेंट की. सीएम योगी आदित्यनाथ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए. द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई.
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ - द्रौपदी मुर्मू
सीएम योगी राजनीतिक औपचारिकता निभाने में कभी पीछे नहीं रहे. जब कभी भी मौका मिला, उन्होंने आगे बढ़कर इसका निर्वहन किया. सोमवार को वह नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से मिले. वह कांग्रेस और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति चुनी गईं थीं.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को नई दिल्ली में थे. इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की. वह संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. साथ ही देश की जानी-मानी हस्तियों से भी मुलाकात की. इसी क्रम में सीएम योगी ने भारत की पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल से ओल्ड महाराष्ट्र सदन में भी मुलाकात की और उनका बुके देकर स्वागत किया. बता दें कि प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति थी. वह 2007 से 2012 तक इस सर्वोच्च पद पर रहीं. क्रम के हिसाब से प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 12वीं राष्ट्रपति रही. राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिभा पाटिल ने अपने प्रतिद्वंद्वी भैरोंसिंह शेखावत को तीन लाख से ज़्यादा मतों से हराया था.उनके बाद प्रणब मुखर्जी देश के राष्ट्रपति बने.
पढ़ें : देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे यहां पहुंचाया