उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

उन्नाव कांड के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर भाजपा से निष्कासित

By

Published : Aug 1, 2019, 12:58 PM IST

Updated : Aug 1, 2019, 1:09 PM IST

उन्नाव कांड के आरोपी कुलदीप सिंह को भाजपा ने निष्कासित कर दिया गया है.मामले में नाराज पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को दिल्ली तलब किया था.

कुलदीप सिंह सेंगर भाजपा से निष्कासित.

लखनऊ: उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. पूरे घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी की भारी फजीहत हुई थी. साथ ही मीडिया में पार्टी के नेताओं और पार्टी की कार्यशैली को लेकर सवाल उठे थे. इसे लेकर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व खासा नाराज था और प्रदेश नेत्तृत्व को फटकार लगाई थी. इसके बाद सेंगर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.

स्वतंत्र देव सिंह को दिल्ली किया गया था तलब
मंगलवार देर शाम भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अयोध्या से दिल्ली तलब किया था. नेतृत्व ने सेंगर मामले में नाराजगी जताई थी. इसके बाद गुरुवार को कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.

Last Updated : Aug 1, 2019, 1:09 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details