लखनऊः राजधानी लखनऊ में मंगलवार को आवाज महोत्सव में अवध महोत्सव-2021 की बारहवीं सांस्कृतिक संध्या बसंती रंग से सराबोर रही. इस महोत्सव को प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर जे, रेल नगर विस्तार कॉलोनी, कथा मैदान आशियाना लखनऊ में चलाया गया. इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने बारहवीं सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया.
बसंती रंग से सराबोर रही अवध महोत्सव की बारहवीं संस्कृति संध्या - लखनऊ न्यूज
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को आवाज महोत्सव में अवध महोत्सव-2021 की बारहवीं सांस्कृतिक संध्या बसंती रंग से सराबोर रही. इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने बारहवीं सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया.
बारहवीं सांस्कृतिक संध्या का आरम्भ इप्शिता अरोड़ा ने दुर्गा स्तुति पर भावपूर्ण नृत्य से कर किया. इस प्रस्तुति के उपरान्त जया सिंह ने वीणा वादिनी, वैष्णवी रावत ने हे सरस्वती मां, वर्दा मेहरोत्रा ने ध्वल वस्त्र में शोभति हंस पे होए सवार पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भक्ति का रसापान कराया.
अनु यादव ने शुभ दिन आयो, आरोही नाहिल ने मां कृपा करो, आयुष कश्यप ने दुहाई है, रिद्धिमा सोनकर ने हो के शेर पर सवार पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया. संगीत से सजे कार्यक्रम के समूह नृत्य प्रस्तुत कर लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत की.