लखनऊ:उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की ओर से जारी किए रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जुलाई के दौरान पश्चिमोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.
अगर राजधानी लखनऊ की बात करें तो जिले में शनिवार को बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है. लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश - lucknow news
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं. साथ ही कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इस बारे में चेतावनी जारी की है.
मौसम का हाल
प्रदेश के विभिन्न शहरों के मौसम का हाल
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
लखनऊ | 27 | 35 |
आगरा | 28 | 37 |
कानपुर | 26 | 35 |
वाराणसी | 26 | 34 |
प्रयागराज | 27 | 35 |
बरेली | 27 | 36 |
झांसी | 28 | 36 |
मेरठ | 26 | 33 |
अलीगढ़ | 28 | 36 |
गोरखपुर | 26 | 32 |
Last Updated : Jul 18, 2020, 8:32 AM IST