लखनऊ: उत्तर प्रदेश इस समय दिन के समय तेज धूप व रात में ठंडक हो रही है. दिन में निकलने वाली तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में धूप खिली रहेगी. दोपहर या दोपहर बाद कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना - यूपी मौसम अपडेट खबर
यूपी के बांदा, झांसी, प्रयागराज व उसके आसपास के कुछ स्थानों पर मंगलवार को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. यूपी में इस समय दिन के समय तेज धूप व रात में ठंडक हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी.
![उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-10644047-825-10644047-1613447202946.jpg)
राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री कम है. मंगलवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. ज्यादातर मौसम साफ रहेगा दोपहर या दोपहर बाद बादल छाए रहने की संभावना है.
राजधानी लखनऊ में कुछ स्थानों पर सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है. सोमवार को सुबह से ही धूप निकली. लखनऊ के तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है. मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज होगी. उत्तर प्रदेश के बांदा, झांसी, प्रयागराज व उसके आसपास के कुछ स्थानों पर मंगलवार को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
जानिए, मंगलवार को अपने शहर का अनुमानित तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
लखनऊ | 11.0 | 30.0 |
कानपुर | 13.0 | 29.0 |
मुजफ्फरनगर | 11.0 | 26. 0 |
वाराणसी | 11.0 | 30.0 |
बांदा | 14.0 | 31.0 |
गोरखपुर | 11.0 | 27.0 |
आगरा | 12.0 | 31.0 |
अलीगढ़ | 12.0 | 29.0 |
मेरठ | 11.0 | 27.0 |
झांसी | 14.0 | 30.0 |
प्रयागराज | 13.0 | 30.0 |