UP मौसम: आंशिक बादल के साथ कुछ जगहों पर होगी बूंदा-बांदी - लखनऊ खबर
उत्तर प्रदेश में रविवार को कुछ स्थानों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. राजधानी लखनऊ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
![UP मौसम: आंशिक बादल के साथ कुछ जगहों पर होगी बूंदा-बांदी etv bharat](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-6170932-thumbnail-3x2-bs.jpg)
आंशिक बादल के साथ कुछ जगहों पर बूंदा बांदी की संभावना
लखनऊ: मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले समय में विक्षोभ पूर्व की तरफ चला गया है. पूर्वांचल के जिलों से लेकर के बिहार, बंगाल और सिक्किम के क्षेत्रों में इसका प्रभाव अगले 3 से 4 दिनों तक रहने की संभावना है.
जानिए क्या है प्रदेश के मौसम का हाल
शहर | न्यनूतम | अधिकतम |
आगरा | 14.0 डिग्री सेल्सियस | 26.0 डिग्री सेल्सियस |
अलीगढ़ | 14.0 डिग्री सेल्सियस | 24.0 डिग्री सेल्सियस |
बहराइच | 14.0 डिग्री सेल्सियस | 25.0 डिग्री सेल्सियस |
बरेली | 14.0 डिग्री सेल्सियस | 23.0 डिग्री सेल्सियस |
गोरखपुर | 14.0 डिग्री सेल्सियस | 25.0 डिग्री सेल्सियस |
वाराणसी | 15.0 डिग्री सेल्सियस | 25.0 डिग्री सेल्सियस |
कानपुर | 14.0 डिग्री सेल्सियस | 26.0 डिग्री सेल्सियस |
लखनऊ | 13.0 डिग्री सेल्सियस | 26.0 डिग्री सेल्सियस |
झांसी | 15.0 डिग्री सेल्सियस | 25.0 डिग्री सेल्सियस |