लखनऊःमहीनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है. यूपी के अधिकतर जिलों में सोमवार को मौसम साफ रहेगा. प्रदेश के बरेली, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, अलीगढ़, बांदा, फैजाबाद, प्रयागराज, आगरा और कानपुर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 10 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
UP मौसम: आज आसमान रहेगा साफ, अगले कुछ दिनों ठंड से मिलेगी राहत - अधिकतम और न्यूनतम तापमान
उत्तर प्रदेश में सोमवार को आसमान साफ बिल्कुल साफ रहेगा. प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहेगा. वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. प्रदेश के अधिकतम जिलों में ठंड से राहत मिलने के आसार हैं.
![UP मौसम: आज आसमान रहेगा साफ, अगले कुछ दिनों ठंड से मिलेगी राहत etv bharat](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-6097868-thumbnail-3x2-img---copy.jpg)
आज का मौसम
मौसम साफ रहने के आसार
राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में अगले 3-4 दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में बढोतरी देखने को मिलेगी. सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सिय रहेगा. दूसरी ओर बात करें अन्य जिलों के अधिकतम तापमान की तो मेरठ का 26 डिग्री, कानपुर का 28 डिग्री, आगरा का 29 डिग्री और प्रयागराज का 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
आगरा | 9.0 | 29.0 |
अलीगढ़ | 11.0 | 29.0 |
प्रयागराज | 10.0 | 28.0 |
बांदा | 10.0 | 30.0 |
गोरखपुर | 12.0 | 27.0 |
झांसी | 10.0 | 30.0 |
कानपुर | 10.0 | 28.0 |
लखनऊ | 10.0 | 27.0 |
मेरठ | 10.0 | 26.0 |
वाराणसी | 11.0 | 27.0 |