लखनऊः कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है. यूपी के अधिकतर जिलों में शनिवार को मौसम साफ रहेगा. प्रदेश के बरेली, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, अलीगढ़, बांदा, फैजाबाद, प्रयागराज, आगरा और कानपुर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 8 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
UP: आज मौसम रहेगा साफ, जानिए अपने शहर का तापमान - यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को आसमान साफ बिल्कुल साफ रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. प्रदेश के अधिकतम जिलों में गुरुवार को ठंड से राहत मिलने के आसार हैं.
![UP: आज मौसम रहेगा साफ, जानिए अपने शहर का तापमान etv bharat](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-6078032-thumbnail-3x2-image.jpg)
मौसम साफ रहने के आसार
राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाके में पारे में बढोतरी देखने को मिलेगी. लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बाकी जिलों की बात करें तो गुरुवार को मेरठ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 13 डिग्री, आगरा का 8 डिग्री और प्रयागराज का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दूसरी ओर बात करें अन्य जिलों के अधिकतम तापमान की तो मेरठ का 28 डिग्री, कानपुर का 26 डिग्री, आगरा का 27 डिग्री और प्रयागराज का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
आगरा | 8.0 | 27.0 |
अलीगढ़ | 10.0 | 25.0 |
प्रयागराज | 14.0 | 28.0 |
बांदा | 9.0 | 30.0 |
गोरखपुर | 13.0 | 25.0 |
झांसी | 14.0 | 30.0 |
कानपुर | 13.0 | 26.0 |
लखनऊ | 12.0 | 26.0 |
मेरठ | 13.0 | 28.0 |
वाराणसी | 14.0 | 27.0 |