लखनऊ: मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी. हालांकि बारिश के खतरे से बचने की भी चुनौती दी गई है.
उत्तर प्रदेश में आज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - weather update in up
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए रहेंगे. हालांकि मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक आगामी चार से पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

मौसम जानकारी
प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे. राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां भी बादल छाए रहेंगे, जिसकी जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है. लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
जानिए क्या है आपके शहर का तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
लखनऊ | 28.0 | 37.0 |
कानपुर | 29.0 | 36.0 |
वाराणसी | 28.0 | 36.0 |
बांदा | 28.0 | 36.0 |
गोरखपुर | 26.0 | 32.0 |
आगरा | 28.0 | 38.0 |
अलीगढ़ | 27.0 | 36.0 |
प्रयागराज | 28.0 | 37.0 |
मेरठ | 27.0 | 37.0 |
झांसी | 28.0 | 38.0 |