लखनऊ:मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में वज्रपात और बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं राजधानी सहित इसके आस-पास इलाके में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. राज्य के पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश होने की संभावना है. राजधानी में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस है.
मौसम ने ली करवट, UP में हल्की बारिश की संभावना - luckknow news
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले 24 घंटे तक बादल छाये रहेंगे. वहीं राजधानी के आसपास के इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है. इससे पहले रविवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35.0 डिग्री था.
![मौसम ने ली करवट, UP में हल्की बारिश की संभावना](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-4174100-thumbnail-3x2-i.jpg)
मौसम अपडेट.
प्रमुख शहरों का तापमान (19 अगस्त)
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
आगरा | 26.0 | 29.0 |
अलीगढ़ | 25.0 | 28.0 |
बहराइच | 26.0 | 34.0 |
कानपुर | 27.0 | 33.0 |
गोरखपुर | 27.0 | 33.0 |
झांसी | 26.0 | 32.0 |
लखनऊ | 25.0 | 32.0 |
मेरठ | 25.0 | 30.0 |
वाराणसी | 28.0 | 34.0 |
मुरादाबाद | 27.0 | 33.0 |
Last Updated : Aug 19, 2019, 8:56 AM IST