उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

UP Weather : 24 घंटे बाद तापमान में शुरू होगी गिरावट, जानिए अन्य जिलों का हाल - 24 घंटे बाद तापमान में शुरू होगी गिरावट

यूपी के मौसम में उतार चढ़ाव शुरू हो चुका है. तेज धूप निकलने के साथ ही अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस (Temperature will start falling in UP) के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, वहीं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 24 घंटे बाद यूपी के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जाएगी.

Etv Bharat
Etv Bharat

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Nov 3, 2023, 10:04 AM IST

लखनऊ :उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस के बीच में है. दिन के समय गर्मी तथा रात के समय ठंडक दो तरह का मौसम उत्तर प्रदेश में जारी है. अमूमन नवंबर माह के पहले सप्ताह से ही उत्तर प्रदेश में ठंडक शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार अभी तक दिन में तेज धूप निकलने के कारण सर्दियों का ज्यादा असर लोगों पर नहीं पड़ा है. फिलहाल मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 24 घंटे बाद उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जाएगी.


प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ :राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही. दिन में आसमान साफ रहा, तेज धूप निकली. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी. दिन में आसमान साफ रहेगा, तेज धूप निकलेगी. अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

24 घंटे बाद तापमान में शुरू होगी गिरावट


कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य है.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

24 घंटे बाद तापमान में शुरू होगी गिरावट


वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है ।

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि समान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.


मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'आने वाले सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. 24 घंटे तक अधिकतम न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, वहीं 24 घंटे बाद उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी.'

यह भी पढ़ें : UP Weather : आगरा मंडल का तापमान बढ़ा, जानिए सात दिनों तक कैसा रहेगा आपके जिले का हाल

यह भी पढ़ें : UP Weather : यूपी के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में ठंड से बढ़ी धुंध, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम

ABOUT THE AUTHOR

...view details