उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

जानिए, कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज

By

Published : Feb 26, 2020, 7:33 AM IST

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बाद अब प्रदेश वासियों को तापमान बढ़ने से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक मंगलवार को आसमान साफ रहेगा. प्रदेश की राजधानी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

etv bharat
आज का मौसम

लखनऊ: प्रदेश में अब तापमान पहले से सामान्य है. कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कई महीनों की कड़ाके की ठंड के बाद लोगों को काफी राहत मिल रही है. प्रदेश के कई जिलों जैसे आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले समय में बारिश होने की संभावना है. जहां प्रदेश की राजधानी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो आगरा का 14.0, अलीगढ़ 13.0, प्रयागराज 14.0, बरेली 13.0, गोरखपुर 13.0, झांसी का 15.0, मेरठ का 13.0 और वाराणसी का 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बात करें अधिकतम तापमान की तो आगरा का 27.0, अलीगढ़ 27.0, प्रयागराज 26.0, बरेली 26.0, गोरखपुर 24.0, झांसी का 28.0, मेरठ का 26.0 और वाराणसी का 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

शहर न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
आगरा 14.0 27.0
अलीगढ़ 13.0 27.0
प्रयागराज 14.0 26.0
बरेली 13.0 26.0
गोरखपुर 13.0 24.0
झांसी 15.0 28.0
कानपुर 14.0 25.0
लखनऊ 14.0 26.0
मेरठ 13.0 26.0
वाराणसी 14.0 25.0

ABOUT THE AUTHOR

...view details