उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

लखनऊ: अमीनाबाद में मनाया गया स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस - लखनऊ खबर

लखनऊ के अमीनाबाद में स्वामी विवेकानंदजी का स्मृति दिवस मनाया गया. इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वामी विवेकानंदजी को पुष्पांजलि अर्पित की.

ETV BHARAT
अमीनाबाद में मनाया गया स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस.

By

Published : Jan 12, 2020, 3:31 PM IST

लखनऊ: राजधानी में स्वामी विवेकानंदजी का स्मृति दिवस मनाया गया. इस अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी ने कश्मीर को अलग राज्य बनाया, तो वहीं सोनिया गांधी ने रामसेतु होने का भी प्रमाण-पत्र मांगकर लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया.

अमीनाबाद में मनाया गया स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस.

इस मौके पर विनय कटियार, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, मुकेश शर्मा और भारतीय युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद महान संत थे. भारत देश संतों, ऋषि-मुनियों का देश है. यहां पर संस्कारों को महत्व दिया जाता है.

भारतीय विरासत को अटल बिहारी वाजपेयी के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं. मोदीजी के नेतृत्व में विश्वभर में भारत माता के जयकारे लगाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- प्रियंका गांधी चाहती हैं हिंसा भड़काना: दिनेश शर्मा

अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले सिख, ईसाई और जैन समुदाय के लोगों के लिए भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है.
- स्वतंत्र देव सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

ABOUT THE AUTHOR

...view details