उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि - कर्पूरी ठाकुर

समाजवादी चिन्तक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके के राजधानी लखनऊ में सपा के जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सपा कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि
सपा कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

By

Published : Jan 25, 2021, 8:39 AM IST

लखनऊ: समाजवादी चिन्तक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कैसरबाग स्तिथ जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष जयसिंह 'जयन्त' और जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने समाजवादी चिन्तक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

सपा कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी चिंतक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जयसिंह 'जयन्त' ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर महान समाजवादी नेता थे. उन्होंने गरीबों, शोषितों, पिछड़ों, किसानों, युवाओं के हित के लिए बहुत संघर्ष किया. कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे. आजादी की लड़ाई के दौरान भारत छोड़ों आन्दोलन के समय वे 26 महीने जेल में भी रहे. समाजवादी रास्तों पर चलते हुए वे बिहार के एक ऐसे यशस्वी मुख्यमंत्री बने जिनको हर समाजवादी ही नहीं सभी लोग नमन करते हैं. आज के समाजवादियों को उनके दिखाए रास्ते पर चलने की नसीहत दी. राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में स्तिथ समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव विजय यादव, वरिष्ठ नेता मनोज यादव, कमला यादव, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह लोधी, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह 'रवि' सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकताओं ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details