उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

एलयू में SP और NSUI के कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती - लखनऊ न्यूज़

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आज लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समाजवादी पार्टी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर मल्यार्पण किया.

SP और NSUI के कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
SP और NSUI के कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

By

Published : Jan 12, 2021, 2:29 PM IST

लखनऊः एलयू में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गयी. इस दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां उनकी मूर्ति पर सपा और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया. इस दौरान समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने युवा घेरा कार्यक्रम का भी आयोजन किया.

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

स्वामी विवेकानंद जयंती

समाजवादी पार्टी के छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी. स्वामी जी की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गयी. युवा दिवस में हमने संकल्प लिया कि बेरोजगारी, शिक्षा में महंगी फीस के खिलाफ नौजवान सड़कों पर उतरेंगे.

लखनऊ यूनिवर्सिटी परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर स्वामी विवेकानंद के बलिदानों को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर छात्र नेता गौरव त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा, आर्यन मिश्रा और रवि प्रकाश मिश्रा जैसे कई एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details