उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

By

Published : May 6, 2023, 4:53 PM IST

ETV Bharat / state

RLD प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय बोले, चौधरी अजीत सिंह से किसान आंदोलनों को मिलती थी ऊर्जा

लखनऊ में आरएलडी के संस्थापक चौधरी अजित सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने क्या कुछ कहा चलिए जानते हैं.

आरएलडी के संस्थापक चौधरी अजित सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि
आरएलडी के संस्थापक चौधरी अजित सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलडी के संस्थापक चौधरी अजित सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर रालोद नेताओं ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर पुष्प अर्पित किया. राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया. गोष्ठी का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया.

उपस्थित रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने आजीवन किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया. उनकी एक आवाज से किसान संगठन के हक के लिए किये जा रहे आन्दोलनों को नई ऊर्जा मिलती थी. चौधरी अजित सिंह देश के विकास को गांव और किसान के विकास से जोड़ कर देखते थे. इसी चिंतन के चलते वह गांव और किसान का शोषण और उसके साथ होने वाले किसी अन्याय को सहन नहीं कर पाते थे.

मंत्री पद पर रहते हुए भी उन्होंने किसान हित के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं किया. उन्होंने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जलाई गयी मशाल को अविरल जलाये रखा और आज उसी मशाल को आगे ले चलने का कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह कर रहे हैं. राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि मुद्दा चाहे किसानों के शोषण का हो या गरीब जनता के साथ अन्याय का या छोटे राज्यों के निर्माण का, चौधरी अजित सिंह इस सब के लिए संगठन पर बल देते थे.

वह विशालकाय उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश में विभाजित करने के पक्षधर थे. वह हमेशा किसानों और पिछड़ों की आशाओं का केन्द्र बिन्दु बने रहे. समाज के कमजोर वर्गो पर उनका विशेष ध्यान रहता था और पार्टी के छोटे छोटे कार्यकर्ता की आवाज को सुनकर उनकी समस्याओं का निराकरण करते थे.

गोष्ठी में राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, मीडिया प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता वसीम हैदर, रजनीकांत मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, आदित्य विक्रम सिंह, मनोज सिंह चौहान, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव चंद्रकांत अवस्थी, अम्बुज पटेल, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष रफी अहमद सिद्दीकी, रमावती तिवारी, प्रमोद शुक्ला, रामगोपाल सिंह चंदेल, भोलानाथ वर्मा, अफसर अली, सम्राट सिंह चौहान, मंजू शुक्ला, महेश पाल धनगर, रमेश कश्यप, शफीक सिद्दीकी, आमिर, सोनू जिया ने भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पढे़ं: दूल्हे ने की ऐसी हरकत दुल्हन मंडप से उठकर चली गई, बाराती बने बंधक

ABOUT THE AUTHOR

...view details