उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

13 फरवरी से समाजवादी पार्टी शुरू करेगी महिला घेरा कार्यक्रम

By

Published : Feb 8, 2021, 2:41 PM IST

यूपी के लखनऊ में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में सरोजनी नायडू के जन्म दिवस पर महिला घेरा कार्यक्रम की शुरआत होगी. इसकी जानकारी अखिलेश यादव ने ट्वीट करके दी.

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा 13 फरवरी को प्रदेश में सरोजनी नायडू के जन्म दिवस के अवसर पर महिला घेरा कार्यक्रम की शुरुआत करेगी. इसकी जानकारी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी. उन्होंने ट्वीट कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये कि सपा कि प्रदेश के सभी जनपदों में घेरा कार्यक्रम आयोजित करेगी.

इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी सपा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध की घटनाएं, सिलेंडर की बढ़ती कीमत, समाजवादी पार्टी के समय महिला हेल्पलाइन 181, महिला पावर लाइन 1090 की भाजपा सरकार में दुर्दशा, महिला स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, प्रसूति सेवाओं की कमी, पोषण की समस्या, घरेलू हिंसा, शिक्षा में उपेक्षा, नौकरी में भेदभाव, अपेक्षाकृत कम वेतन, राजनीतिक उपेक्षा, बैंकों में घटती ब्याज दर से ऊंची बजट की समस्या, गरीबों निराश्रित महिलाओं की पेंशन की समस्याएं आदि प्रमुख हैं. इस अभियान का मुख्य मकसद यह है कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार, जो लगातार महिलाओं की उपेक्षा कर रही है, इसे सत्ता से उखाड़ फेंकना है.

बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमलावर है. कभी कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तो कभी किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर से समाजवादी पार्टी महिला अपराधों को लेकर 13 फरवरी को सड़क पर आ रही है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details