उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

Weather Update : अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी, जानिए प्रमुख शहरों का हाल

उत्तर प्रदेश में राजधानी समेत लगभग सभी जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (maximum and minimum temperature) में लगातार गिरावट जारी है. पिछले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई, जिससे सुबह व शाम पड़ने वाली ठंडक में इजाफा हुआ है.

By

Published : Nov 21, 2022, 12:29 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में राजधानी समेत लगभग सभी जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (maximum and minimum temperature) में लगातार गिरावट जारी है. पिछले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई, जिससे सुबह व शाम पड़ने वाली ठंडक में इजाफा हुआ है. राजधानी में 16 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं यह तापमान 20 तारीख को न्यूनतम तापमान 12 व अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. कानपुर नगर में भी 16 तारीख को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व 20 तारीख को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. लगभग सभी जिलों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है.



लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी में सुबह व शाम हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेंगा. अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर :जिले में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी :जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज :जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ :जिले में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा :जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


लखनऊ मौसम केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों के कई स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें : UP Vegetable Price: दाम हुए कम, इस रेट में बिक रहीं सब्जियां

ABOUT THE AUTHOR

...view details