उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

प्रियंका के साथ हुई अभद्रता को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस: राजीव त्यागी

By

Published : Dec 29, 2019, 11:55 AM IST

कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच चुकी हैं. कांग्रेस बैठक में प्रियंका के साथ हुए अभद्र व्यवहार को मुद्दा बना सकती है.

etv bharat
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू.

लखनऊ:कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय पहुंच चुकी हैं. शनिवार को प्रियंका के साथ हुए अभद्र व्यवहार को कांगेस पार्टी मुद्दा बना सकती है. बैठक में इस पर फैसला होने की उम्मीद की जा रही है.

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू.

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू

  • प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रदेश पार्टी मुख्यालय पहुंच चुकी हैं.
  • कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है.
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं.
  • प्रियंका गांधी मीडिया से कोई बात किए बगैर सीधे बैठक में चली गईं.
  • कांग्रेस बैठक में प्रियंका के साथ हुए अभद्र व्यवहार को मुद्दा बना सकती है.

इसे भी पढ़ें- लखनऊ: कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ प्रियंका गांधी की मीटिंग आ

जिस तरह से शनिवार को प्रियंका गांधी के साथ प्रशासन के अधिकारियों ने दुर्व्यवहार किया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इससे कांग्रेसियों में खासा रोष है. इस बैठक में भी इस विषय पर विचार किया जाएगा. बहुत संभव है कि कोई आंदोलन या विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम भी तय किया जाए. पूरा घटनाक्रम जिस तरह से हुआ है, वह कांग्रेसियों को भी अचंभे में डालने वाला है.
-राजीव त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, कांग्रेस

ABOUT THE AUTHOR

...view details