उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

प्रियंका गांधी आज जारी करेंगी कांग्रेस का 36 पन्नों वाला कॉमन मेनिफेस्टो 'उन्नति विधान'

By

Published : Feb 9, 2022, 8:11 AM IST

Updated : Feb 9, 2022, 9:25 AM IST

यूपी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और सपा के बाद आज कांग्रेस भी अपने वादों का पिटारा खोलने जा रही है. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में आज लखनऊ में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी होगा.

Congress manifesto Unnati Vidhan today  lucknow latest news  etv bharat up news  UP Assembly Election 2022  Uttar Pradesh Assembly Election 2022  UP Election 2022 Prediction  UP Election Results 2022  UP Election 2022 Opinion Poll  UP 2022 Election Campaign highlights  UP Election 2022 live  कांग्रेस का घोषणापत्र  कांग्रेस का घोषणापत्र 'उन्नति विधान'  Congress manifesto Unnati Vidhan  प्रियंका गांधी आज जारी करेंगी  Priyanka Gandhi will release Congress manifesto  यूपी विधानसभा चुनाव  महासचिव प्रियंका गांधी  40 फीसदी महिलाओं को टिकट  प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा  मुफ्त वाले वादों की झड़ी

लखनऊ: यूपी में पहले चरण को वोटिंग में महज एक दिन शेष है और कल यानी 10 फरवरी को पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगी. लेकिन इससे पहले लखनऊ की दौड़ ने एक और दिलचस्प मोड़ ले लिया है. अब लड़ाई लोकप्रिय नारों से मुफ्त वादों पर आ गई है. मंगलवार को भाजपा और समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में मुफ्त वाले वादों की झड़ी लगा दी. वहीं आज कांग्रेस मतदान से एक दिन पहले नहले पर दहला लगाने की तैयारी में है. यूपी में बेटियों के दम पर सबसे बड़ी लड़ाई लड़ने उतरी कांग्रेस आज अपने वादों का पिटारा खोलेगी. आज दोपहर एक बजे लखनऊ के पार्टी कार्यालय में कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करेगी. इसे उन्नति विधान नाम दिया गया है.

इस मौके पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत प्रदेश संगठन के तमाम बड़े नेता भी मौजूद होंगे. वहीं, यूपी में 33 साल से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस पहले ही यूपी के वोटरों से कई सारे वादे कर चुकी है. कांग्रेस का जोर खासकर महिला वोटरों पर है, जो नई सरकार बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाएंगी. यही वजह है कि यूपी की 403 सीटों पर अकेले लड़ रही कांग्रेस ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देकर नई राजनीति की शुरुआत की है. ऐसे में माना जा रहा है कि आज जारी होने वाले घोषणापत्र में भी बेटियों के लिए बड़े एलान किए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें - यूपी का रण : योगी को भी है मोदी की जरूरत

'उन्नति विधान' नाम के 36 पन्नों के घोषणापत्र में प्रदेश की जनता से तमाम लोक लुभावने वादे किए जाएंगे. इनमें किसानों की सहूलियतें शामिल होंगी तो जवानों की समस्याओं को दूर करने का भी वादा किया जाएगा. इसके अलावा प्रदेश की हर जाति और हर वर्ग से जुड़ी सुविधाओं का भी संकल्प पत्र में पूरा ख्याल रखा जाएगा. राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उन्नति विधान घोषणा पत्र जारी करेंगी. प्रियंका इससे पहले कांग्रेस कार्यालय पर महिलाओं के लिए विशेष तौर पर 'शक्ति विधान' घोषणा पत्र जारी करने कांग्रेस मुख्यालय आई थीं. युवाओं के लिए पार्टी की तरफ से 'भर्ती विधान' नामक घोषणा पत्र जारी किया गया था लेकिन इस घोषणापत्र को जारी करने के लिए लखनऊ के बजाय दिल्ली को चुना गया था. पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में युवाओं का 'भर्ती विधान' घोषणापत्र जारी किया था.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated : Feb 9, 2022, 9:25 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details