लखनऊ: कांग्रेस कार्यालय पर सुबह से ही प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया था. शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को कार्यकर्ताओं से मुलाकात करनी थी, लेकिन अचानक ही प्रियंका ने उन्नाव का प्रोग्राम फिक्स कर दिया और वह सीधे उन्नाव के लिए रवाना हो गईं. उन्नाव पहुंचकर प्रियंका ने पीड़ित के परिवार से मुलाकात की. वहीं कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर प्रियंका के आने का इंतजार ही करते रहे. हालांकि अभी सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं.
लखनऊ: उन्नाव पहुंची प्रियंका गांधी, पीड़ित के परिवार से की मुलाकात - कांग्रेस पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने किया उन्नाव का रुख
उत्तर प्रदेश की राजधानी में प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने वाली थीं, मगर उन्होंने उन्नाव का रुख कर लिया. उन्नाव जाकर उन्होंने पीड़ित के परिवार से बातचीच की.
प्रियंका गांधी ने उन्नाव का किया रुख.
प्रियंका गांधी ने उन्नाव पीड़ित के परिवार से की मुलाकात.
प्रियंका गांधी ने किया उन्नाव का रुख
- गोखले मार्ग स्थित आवास से निकलकर प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय की तरफ बढ़ी थीं.
- वीवीआईपी गेस्ट हाउस तक उनका काफिला पहुंचा और कांग्रेस कार्यालय की तरफ मुड़ने के बजाय उन्नाव की तरफ रुख कर गया.
- कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रियंका से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
- कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि प्रियंका उन्नाव के लिए रवाना हो गई हैं तो उनमें मायूसी छा गई.
- प्रियंका गांधी ने उन्नाव पहुंचकर पीड़ित के परिवार से मुलाकात की.
इसे भी पढ़ें- पुरुषों से सत्ता छीनें महिलाएं, ताकि कर सकें अपना बचाव : प्रियंका
Last Updated : Dec 7, 2019, 1:44 PM IST