उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

भगवा ड्रेस, माथे पर तिलक लगाए प्रियंका को यूपी में पेश कर रही कांग्रेस - Brijendra Kumar Singh

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब प्रियंका गांधी को भगवा ड्रेस और माथे पर तिलक लगाकर पेश करने में जुट गई है. प्रियंका के इस नए अवतार के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

प्रियंका गांधी की होर्डिंग्स
प्रियंका गांधी की होर्डिंग्स

By

Published : Dec 9, 2020, 5:48 PM IST

Updated : Dec 9, 2020, 6:43 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जाति और धर्म की राजनीति से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता है. कांग्रेस पार्टी को भी शायद अब यह बखूबी समझ आ गया है. इसीलिए 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब प्रियंका गांधी को भगवा ड्रेस और माथे पर तिलक लगाकर पेश करने में जुट गई है. कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर प्रियंका की जो होर्डिंग्स लगाई जा रही हैं उनमें प्रियंका को पहली बार हिंदू मतदाताओं को लुभाने वाले गेटअप में पेश किया जा रहा है. पार्टी को लग रहा है कि इस गेटअप में प्रियंका हिंदू मतदाताओं को आकर्षित करने में सफल होंगी और सत्ता से बेपटरी हुई कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश में सत्ता के शिखर पर पहुंचने में कामयाब हो सकेगी.

कांग्रेस नेता प्रियंका के भगवा गेटअप को राजनीति से प्रेरित नहीं मानते

मुख्यालय की होर्डिंग बयां कर रही कहानी
इन दिनों उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को सजाया जा रहा है. नया मंच तैयार किया जा रहा है. जो भी पुरानी होर्डिंग्स और कटआउटस लगे हुए थे, उन्हें बदल कर नए कटआउट लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के बड़े-बड़े कटआउटस मुख्यालय पर लगाए गए हैं. इनमें सबकी नजर प्रियंका गांधी की तस्वीर पर टिक रही है. दरअसल, इसके पीछे वजह है कि प्रियंका का जो कटआउट लगा है उसमें पहली बार वे बिल्कुल नए अवतार में दिखाई दे रही हैं. भगवा रंग की साड़ी पहने और माथे पर तिलक लगाकर प्रियंका गांधी की तस्वीर कांग्रेस मुख्यालय में लगाई गई हैं.

प्रियंका गांधी की होर्डिंग्स

कांग्रेसियों के बीच यह तस्वीर 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है. प्रियंका के इस नए अवतार के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कांग्रेसी खुश नजर आ रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि जब तक कांग्रेस हिंदुत्व को साथ लेकर नहीं चलेगी, तब तक सत्ता के लिए पहले पायदान पर भी पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.

प्रदेश में तीन दशक से सत्ता से दूर है कांग्रेस
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पिछले तीन दशक से सत्ता से दूर है. 1989 में नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री बने थे. तबसे कांग्रेस लगातार सत्ता पाने के लिए संघर्ष कर रही है. स्वयं को सभी वर्गों के लिए बराबर दिखाने वाली पार्टी को शायद अब यह समझ आने लगा है कि बिना हिंदुत्व कार्ड खेले उत्तर प्रदेश में सत्ता पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. ऐसे में प्रियंका गांधी को नए गेटअप में पेश कर कांग्रेस 2022 के लिए प्रयोग कर रही है. हालांकि कांग्रेस के नेता प्रियंका के भगवा गेटअप को किसी तरह की राजनीति से प्रेरित नहीं मानते हैं.

कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय, लखनऊ

'तस्वीर का राजनीति लेना-देना नहीं'
प्रियंका के भगवा रंग की साड़ी पहने तस्वीर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि "यह कोई हिंदुत्व कार्ड नहीं है, यही तो पहचान है. प्रियंका गांधी नेहरू परिवार की बेटी हैं. कांग्रेस की परंपरा रही है कि वह सबी धर्मों का आदर करती है. सिर्फ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ही नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी दतिया में पीतांबरा पीठ जाती थीं, बाबा विश्वनाथ के दर्शन करती थीं, देवराहा बाबा के दर्शन करने जाती थीं. इसी तरह राजीव गांधी ने राम की पैड़ी के साथ ही बाबा विश्वनाथ और अन्य धार्मिक स्थलों के लिए सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए. सोनिया गांधी की बात करें तो वे कभी भी अपने संसदीय क्षेत्र जाती हैं तो उनके सिर से भी पल्लू नहीं उतरता है इसी तरह प्रियंका गांधी भी साड़ी पहनती हैं. उन्होंने भगवा कलर की सिर्फ साड़ी पहनी है. इससे हिंदुत्व का कोई लेना-देना नहीं है, यह सिर्फ एक प्रतिबिंब है."

Last Updated : Dec 9, 2020, 6:43 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details