उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

लखनऊः प्रियंका गांधी का संगठन की कमजोर कड़ियों को मजबूत करने पर जोर

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं. उन्होंने विभिन्न अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि वह जिला और शहर स्तर पर कमजोर नेतृत्व की पहचान करें. वे कमियों को दूर करके सबसे पहले संगठन मजबूत करें.

By

Published : Dec 7, 2019, 6:20 AM IST

etv bharat
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी.

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी, उत्तर प्रदेश में चुनावी बिसात जीतने के लिए आंदोलन की राह पर चलने के साथ-साथ संगठन की मजबूती पर भी पूरा ध्यान देगी. शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी की सांगठनिक बैठक के दौरान पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का सबसे ज्यादा जोर संगठन के कमजोर कड़ियों की पहचान करने पर रहा. उन्होंने विभिन्न अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि वह जिला और शहर स्तर पर कमजोर नेतृत्व की पहचान करें. वे कमियों को दूर कर सबसे पहले संगठन मजबूत करें.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी.
प्रियंका गांधी का लखनऊ दौराप्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा 2 दिन का भले है, लेकिन वह इस दौरान ही पूरे महीने से ज्यादा का काम करने की तैयारी के साथ राजधानी पहुंची हैं. शुक्रवार को लखनऊ पहुंचने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के बजाए संगठन की समीक्षा पर ज्यादा जोर दिया. सुबह 11:00 बजे से मीटिंग का दौर शुरू हुआ, जो शाम 8:00 बजे तक लगातार जारी रहा. सबसे पहले स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक की. उसके बाद राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवा कांग्रेस, महिला संगठन और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक का दौर जारी रहा.

क्या है संगठन की मजबूत और कमजोर कड़ियां
प्रियंका गांधी ने मीटिंग के दौरान सभी संगठन के पदाधिकारियों से एक ही सवाल बार-बार किया. उन्होंने पूछा कि हर जिले में संगठन की मजबूत और कमजोर कड़ियां क्या है? कौन-कौन से जिले में संगठन बेहद कमजोर है. इसकी जानकारी उन्होंने अनुषंगिक संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से हासिल की. उन्होंने पदाधिकारियों को साफ संदेश दिया कि वह संगठन की मजबूती के लिए पूरी मेहनत से जुड़ जाएं. जहां-जहां संगठन कमजोर है सबसे पहले उसे मजबूत करें.

उन्नाव रेप कांड पीड़िता के परिजनों से कर सकती हैं मुलाकात
प्रियंका गांधी शनिवार को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक पार्टी के आम कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगी. इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा का दौर चलेगा. वह उन्नाव रेप कांड में जलाई गई पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए भी उनके घर जा सकती हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details