लखनऊ: तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमत जारी कर दी है. हालांकि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान जरूर छू रहे हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि लगभग एक महीने से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने रहने के बाद पिछले कुछ दिनों में कुछ पैसों की गिरावट देखी गई. वहीं आज बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोल-डीजल के दाम कल की भांति जस के तस बने हुए हैं. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज मंगलवार को पेट्रोल के दाम 98.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.35 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं.
पेट्रोल-डीजल के दाम कब कम होंगे? इस सवाल का जवाब केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने दे दिया है. संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ईंधन की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर बहुत संवेदनशील है और आने वाले महीनों में लोगों को कुछ राहत मिलेगी.
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें धीरे-धीरे नीचे आ रही हैं और स्थिर हो रही हैं. निकट भविष्य में किसी राहत की उम्मीद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”केंद्र सरकार इस मुद्दे को लेकर बहुत संवेदनशील है. मुझे लगता है कि आने वाले महीनों में राहत मिलेगी.”
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
आगरा | 98.38 | 89.10 |
लखनऊ | 98.62 | 89.35 |
वाराणसी | 99.46 | 90.13 |
गोरखपुर | 98.67 | 89.39 |
मेरठ | 98.39 | 89.12 |
सहारनपुर | 99.50 | 90.14 |
रायबरेली | 99.04 | 89.73 |
बरेली | 98.74 | 89.45 |
अलीगढ़ | 98.80 | 89.47 |
प्रयागराज | 98.57 | 89.31 |
सुलतानपुर | 102.96 | 91.37 |
फतेहपुर | 75.55 | 65.52 |