लखनऊ: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं. भारतीय तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में आज 35-34 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है. लखनऊ में पेट्रोल प्रति लीटर 102.12 रुपये तो डीजल 94.28 प्रति लीटर पर बिक रहा है.
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
आगरा | 101.88 | 94.03 |
लखनऊ | 102.12 | 94.28 |
वाराणसी | 102.95 | 95.06 |
गोरखपुर | 102.17 | 94.32 |
सुलतानपुर | 106.48 | 96.30 |
रायबरेली | 102.54 | 94.66 |
अलीगढ़ | 102.29 | 94.40 |
प्रयागराज | 102.06 | 94.24 |
कानपुर | 101.80 | 93.98 |
नोएडा | 102.34 | 94.47 |
गाजियाबाद | 103.02 | 94.26 |
पेट्रोल की कीमतों में 60 प्रतिशत हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 प्रतिशत होता है. पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होते हैं. ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं.
GST में शामिल नहीं होगा पेट्रोल-डीजल
वस्तु एवं सेवा कर (GST) काउंसिल की शुक्रवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई फैसले किए गए हैं. मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की अटकलों पर विराम लगा दिया. उन्होंने कहा, 'पेट्रोल और डीजल को अभी जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार करने का यह सही समय नहीं है. रेवेन्यू से जुड़े कई मुद्दों पर इसके लिए विचार करना होगा. बैठक के दौरान इन पर चर्चा नहीं हुई.