उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

लखनऊ हिंसा: सिविल अस्पताल में डिप्टी एसपी सहित पुलिसकर्मी, प्रदर्शनकारी और पत्रकार भर्ती

यूपी की राजधानी लखनऊ में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में घायलों को राजधानी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. अब तक यहां पांच लोगों को भर्ती कराया जा चुका है. सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में घायलों का भर्ती कराना जारी है.

By

Published : Dec 19, 2019, 6:55 PM IST

Updated : Dec 19, 2019, 7:30 PM IST

etv bharat
घायलों का सिविल अस्पताल आना हुआ शुरू

लखनऊ: राजधानी में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और प्रदर्शन के दौरान हिंसा के परिणाम सामने आ रहे हैं. राजधानी के परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. इसमें पुलिसकर्मी, प्रदर्शनकारी और पत्रकार घायल हुए हैं. घायलों को राजधानी के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है.

घायलों को अस्पताल में कराया जा रहा भर्ती

लखनऊ हिंसा के घायल सिविल अस्पताल में भर्ती

  • राजधानी में गुरुवार को CAA के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया.
  • इस दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया और लोगों ने कई गाड़ियों को जला दिया.
  • इस सबके बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई.
  • इस हिंसा में कई प्रदर्शनकारी और पुलिस कर्मी घायल हुए हैं.
  • घायलों को राजधानी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

तीन पुलिसकर्मियों सहित पांच लोग भर्ती

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती घायलों में एंटी करप्शन के डिप्टी एसपी उपेंद्र कुमार, एसआई अंकित त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र कुमार पांडे समेत पांच लोग भर्ती हैं. सिविल अस्पताल में भर्ती किए गए सभी घायलों के सिर में गंभीर चोटें हैं, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी पथराव की वजह से चोटें आई हैं. सभी घायलों को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी यूनिट में भर्ती करवाया गया है.

Last Updated : Dec 19, 2019, 7:30 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details