उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

तापमान में बढ़ोतरी, लोगों को मिली ठंड से राहत - people got relief from cold weather

प्रदेश में लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार हैं. राजधानी और आसपास के इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

etv bharat
ठंड से मिली थोड़ी राहत.

By

Published : Jan 24, 2020, 7:59 AM IST

लखनऊ: मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में ठंड का असर कम होता दिख रहा है. राजधानी और आसपास के जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

विभाग की ओर से जारी का गई सूची के मुताबिक, राजधानी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बात करें अन्य जिलों की तो शुक्रवार को मेरठ का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 10 डिग्री, आगरा का 7 डिग्री और प्रयागराज का 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दूसरी ओर बात करें जिलों के अधिकतम तापमान की तो मेरठ का 21 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, आगरा का 20 डिग्री और प्रयागराज का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

शहर न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
आगरा 7.0 20.0
अलीगढ़ 8.0 20.0
प्रयागराज 9.0 22.0
बांदा 7.0 21.0
गोरखपुर 10.0 21.0
झांसी 10.0 22.0
कानपुर 10.0 21.0
लखनऊ 7.0 23.0
मेरठ 8.0 21.0
वाराणसी 9.0 22.0

ABOUT THE AUTHOR

...view details