उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

गायत्री प्रजापति पर दर्ज हुई एक और FIR

दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद गायत्री प्रजापति पर लखनऊ के गोमती नगर थाने में एक और FIR दर्ज हुई है. यह FIR गायत्री के कंपनी के डायरेक्टर ने ही उनके बेटे समेत दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ दर्ज कराया है.

By

Published : Sep 18, 2020, 6:26 AM IST

गायत्री प्रजापति
गायत्री प्रजापति

लखनऊः सपा सरकार में ताकतवर मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. गायत्री प्रजापति के खिलाफ राजधानी लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन में एक और FIR दर्ज कर हुई है. यह एफआईआर गायत्री प्रजापति की कंपनी के डायरेक्टर बीबी चौबे ने दर्ज कराई है. FIR में गायत्री प्रजापति सहित उनके बेटे अनिल और गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को भी आरोपी बनाया गया है. बीबी चौबे ने अपहरण की धमकी, जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है.

समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, जिसके बाद गायत्री प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वर्ष 2019 में गायत्री प्रजापति पर आरोप लगाने वाली महिला ने अपना बयान वापस लिया था. बीते दिनों आरोप लगाने वाली महिला के वकील दिनेश त्रिपाठी ने गायत्री प्रजापति और महिला के खिलाफ गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें वकील ने महिला पर आरोप लगाए थे कि महिला ने प्रॉपर्टी के लालच में आकर कोर्ट में गायत्री प्रजापति के पक्ष में शपथ पत्र दाखिल किया.

अपनी शिकायत में वकील ने गायत्री प्रजापति द्वारा धमकाने की बात भी कही थी. वहीं अब गायत्री प्रजापति की कंपनी के डायरेक्टर ने गायत्री प्रजापति और दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में बीबी चौबे ने यह भी बताया है की चौबे के माध्यम से गायत्री प्रजापति की बेनामी प्रॉपर्टी को आरोप लगाने वाली महिला के नाम पर ट्रांसफर किया गया है.

इस मामले में एसएचओ गोमतीनगर एक्सटेंशन ने जानकारी देते हुए बताया कि बीबी चौबे की शिकायत पर जेल में बंद गायत्री प्रजापति, उनके बेटे अनिल प्रजापति और गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details