लखनऊ:सरकार के तमाम प्रयास के बावजूद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को केजीएमयू से आई कोरोना रिपोर्ट में कोरोना के 136 नए मामले सामने आए हैं. अब प्रदेश भर में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 43,902 हो गई है.
केजीएमयू की ओर से 5,706 कोरोना सैंपल की जांच की गई, जिनमें 136 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं. यह सभी मरीज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सामने आए हैं. इन सभी के सैंपल बीते दिनों केजीएमयू में जिलों के द्वारा भेजे गए थे. इसके बाद अब इनमें से 136 लोगों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है. यह संख्या इस प्रकार है.
जिला | मरीजों की संख्या |
लखनऊ | 52 |
संभल | 20 |
हरदोई | 16 |
कन्नौज | 18 |
सीतापुर | 1 |
ललितपुर | 1 |
श्रावस्ती | 1 |
सुलतानपुर | 1 |
बहराइच | 2 |
गोरखपुर | 3 |
वाराणसी | 1 |
बलरामपुर | 1 |
शाहजहांपुर | 3 |
बाराबंकी | 16 |
कुल | 136 |