उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

Weather Update : मुजफ्फरनगर रहा सबसे ठंडा, जानिए प्रमुख शहरों का हाल

उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Maximum and minimum temperature in Uttar Pradesh) में उतार-चढ़ाव जारी है. पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते कई जगहों पर तापमान में कमी हुई है. 22 नवंबर को राजधानी में न्यूनतम 13 व अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा कानपुर नगर में न्यूनतम 11 व अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

By

Published : Nov 24, 2022, 10:20 AM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ :उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Maximum and minimum temperature in Uttar Pradesh) में उतार-चढ़ाव जारी है. पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते कई जगहों पर तापमान में कमी हुई है. 22 नवंबर को राजधानी में न्यूनतम 13 व अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा कानपुर नगर में न्यूनतम 11 व अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं 23 नवंबर को राजधानी में अधिकतम 26.6 व न्यूनतम तापमान 12.5 तथा कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

बीते 24 घंटों में मुजफ्फरनगर जिला सबसे ठंडा रहा. जहां पर न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि हरदोई जिले में सबसे अधिक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.



प्रमुख शहरों के तापमान :लखनऊ में बुधवार को मौसम साफ रहा. सुबह व शाम के समय हल्की धुंध छाई रही. अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी में सुबह व शाम के समय कोहरा छाया रहेगा. अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर :जिले में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.



वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है.



प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है.


मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.



आगरा :जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (Meteorologist Mohammad Danish) ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले पांच दिनों तक मौसम सूखा रहेगा. आइसोलेटेड स्थानों पर सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. पहाड़ों से आने वाली हवाएं उत्तर प्रदेश में ठंडक में वृद्धि कर रही हैं. उत्तर प्रदेश में अभी कड़ाके की ठंड का लोगों को इंतजार करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें : कार्यवाहक निदेशक समेत नौ पुलिस रिमांड पर, आयुष काॅलेजों में अपात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश का मामला

ABOUT THE AUTHOR

...view details