उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कार्यकारिणी घोषित, इन्हें मिली जिम्मेदारी - यूपी की न्यूज

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है. इसमें 33 सचिव और 49 सदस्यों को नामित किया गया है.

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कार्यकारिणी घोषित.
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कार्यकारिणी घोषित.

By

Published : Nov 3, 2021, 7:37 PM IST

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने 33 सचिव और 49 सदस्यों को नामित किया है. इस तरह कुल 82 लोगों को इसमें समायोजित किया गया है.

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हरिओम मिश्र मैनपुरी, राधाकृष्ण शर्मा ‘राधे‘ अलीगढ़, राज किशोर सिंह सोनभद्र, देवेन्द्र सिंह भदौरिया लखीमपुर, अनमोल तिवारी बरेली, वेद प्रकाश यादव गोरखपुर, राम कुमार शुक्ला गोण्डा, अजय यादव लखनऊ, अजीत पाण्डेय कानपुर, राजेन्द्र सिंह चैधरी मथुरा, डाॅ. हमजा बिलाल लखनऊ, उदयवीर मेरठ, गिरजेश यादव मुम्बई, नदीम अंसारी अलीगढ़, कृष्ण मोहन वर्मा सीतापुर, अजबू यादव कुशल हरदोई, डी.आर. यादव लखनऊ, मनीष सिंह लखनऊ को सचिव बनाया गया है. इसके अलावा कामेश प्रताप सिंह गोण्डा, अनिल कुमार यादव बहराइच, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह हरदोई, विजय नरायन यादव अयोध्या, विपिन यादव बहराइच, पप्पू प्रधान सूर्यवंशी अलीगढ़, नितेश तिवारी प्रयागराज, कुंवर मानवेन्द्र सिंह ‘मोनू ठाकुर‘ मथुरा, मनीष सिंह लखनऊ, मो. शरीफ लखनऊ, मोहित चौधरी देवरिया, लवलेश यादव चित्रकूट, आशीष शर्मा अलीगढ़, मतीउल रहमान ‘दानिश‘ लखनऊ, आकाश डी यजमान को भी सचिव तथा शेष सदस्य बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ेंः शहीद की बहन के लिए प्रियंका गांधी ने भेजा लैपटॉप...पढ़िए पूरी खबर


मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की कर्नाटक कार्यकारिणी में सीएनवी हरि को प्रदेश अध्यक्ष सहित 31 जिलाध्यक्ष नामित किए गए हैं. यूथ ब्रिगेड कर्नाटक प्रभारी अक्षय दीप यादव ने संगठन बनाने में सक्रियता दिखाई है. वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा दिल्ली के शहज़ाद खान मीर को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सदस्य नामित किया गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details